News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोवध-गोतस्करी में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक के अभियान की बड़ी सफलता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 16, 2025  |  8:35 PM

203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोवध-गोतस्करी में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक के अभियान की बड़ी सफलता WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पटहेरवा पुलिस ने गोवध-गोतस्करी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी अनूप पाण्डेय उर्फ अभिषेक पाण्डेय पुत्र दूधनाथ पाण्डेय, निवासी बेनी माधव पूरवा (नवबापार) थाना कुड़वार, जनपद सुल्तानपुर, हाल मुकाम सीताकुण्ड थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना पटहेरवा में मु0अ0सं0 75/2025, धारा 3/5A/8, 5B गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा 319(2), 318(4), 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र ने न्यूज अड्डा को बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं गौवंश की सुरक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking