News Addaa WhatsApp Group Join करें

त्योहारों से पहले जीआरपी का प्रहार : दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से चोरी-लूट करने वाले आरोपी दबोचे, ₹4200 नकद भी मिला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 18, 2025  |  5:35 PM

300 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
त्योहारों से पहले जीआरपी का प्रहार : दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से चोरी-लूट करने वाले आरोपी दबोचे, ₹4200 नकद भी मिला WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

गोरखपुर | संवाददाता

त्योहारों से पहले यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी गोरखपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी-लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹4200 नगद बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोनू कुमार पुत्र सुरेश प्रसाद और गौतम यादव पुत्र शंभू यादव, निवासी ग्राम रामपुर कला, थाना निचलौल, जिला महराजगंज के रूप में हुई है।

एसपी रेलवे अनुभाग गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र (IPS) और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे विनोद कुमार (PPS) के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पश्चिमी सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। तलाशी में आरोपियों के पास से चोरी की मोबाइल व नगदी मिली।

पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर सोए यात्रियों के मोबाइल व पैसे चोरी करते थे और उन्हें मौके पर ही बेच देते थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 248/25 धारा 317(2)/317(5) बी.एन.एस. थाना जीआरपी गोरखपुर में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया।

एसपी रेलवे ने कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना करते हुए कहा कि “त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सतर्कता और गश्त बढ़ाई जाएगी।”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking