तुर्कपट्टी/कुशीनगर। क्षेत्र की सहकारी समिति पर यूरिया खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। धान की रोपाई के बाद अब यूरिया डालने का समय आ गया है लेकिन समिति पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान सुबह से शाम तक लाइन में खड़े होकर इंतजार करने को मजबूर हैं।
बता दें कि गुरवलिया बाजार स्थित सहकारी समिति से क्षेत्र के खलवापट्टी, विजयपुर, मठिया, दोघरा, सरिसवा और कोरया सहित दर्जनों गांवों के किसान यूरिया खाद लेने आते हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से खाद की आपूर्ति ठप है। इससे समय पर खेतों में खाद नहीं डाले जाने से धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने का खतरा बढ़ गया है।
लाइन में लगे किसान रमेश सिंह, तार बिशनपुर निवासी दया सिंह, दुखी गुप्ता, रूपन गुप्ता, लियाकत अंसारी, महेश शर्मा, गणेश, इतिहास, हरीश, लालचंद, मनीष राय आदि ने बताया कि वे सुबह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी फसलें बर्बाद होने से बच सकें।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…