हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुआरी में एक 14 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
बुधवार को अपराह्न एक बजे ऋषि सोलंकी पुत्र सेवाराम उम्र 14 वर्ष निवासी औरेखी जनपद जालौन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक ऋषि सोलंकी के पिता सेवाराम ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से महुआरी में किराए के मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहता है तथा चाट गोलगप्पे की दुकान चलाकर परिवार चलाता है। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है जिसमें ऋषि सोलंकी सबसे छोटा है।वह बहुत जिद्दी था।आए दिन पैसा की मांग करता था।आज भी पैसा मांगा लेकिन पैसा नहीं दिया गया तो वह छत पर जाकर कमरे फांसी लगा लिया।जब कमरे पहुंचा तो वह फांसी के फंदे पर लटका है।
आनन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली लाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
कुशीनगर। जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कस्बा में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…