हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर स्थित करमहा चौराहे के समीप बड़ी मस्जिद के सामने दिन के लगभग एक दो बजे के बीच खड़े आटो टैम्पू चोरी हो गया।
मंगलवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुई निवासी अमन कुमार अपना आटो टैम्पू यू पी 57 एटी 3448 नगर के करमहा चौराहे के समीप बड़ी मस्जिद के सामने खड़ा कर दिया तथा किसी कार्य को लेकर कस्बे में चला गया। जब वापस आया तो टैम्पू गायब था। उसने अगल बगल काफी खोजबीन करने के बाद स्थानीय नगर स्थित कोतवाली व पुलिस चौकी पर सूचना दिया। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।वहीं टैम्पू चालक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।
तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…