हाटा/कुशीनगर । ढाढा स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल में शुक्रवार को हवन के साथ ब्वायलर पूजा की गई। ब्वायलर पूजा के साथ ही ढाढा चीनी मिल के नये पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। चीनी मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ 17 नवंबर से होगा।
चीनी मिल के महाप्रबंधक तकनीकी विजय शंकर मिश्र व अधिशाषी अध्यक्ष
करन सिंह ने चीनी मिल के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पं रामचंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। पूजा के बाद शुभ मुहुर्त में हवन कुंड से आग निकालकर ब्वायलर में डाली। इस अवसर पर अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों को बधाई देते हुए कहा कि पेराई सत्र 2023-24 के लिए चीनी मिल की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए जल्द ही मिल का ट्रायल प्रारंभ होगा। इसके बाद 17 नवंबर से चीनी मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ हो जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी से करने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अपने गन्ना कटाई छिलाई हेतु लेवर व साधन की व्यवस्था कर लें।और निर्धारित मानक अनुसार गन्ना सप्लाई करें।साथ किसानों से अपील किया कि पर्ची का मोबाइल में मैसेज के बाद ही गन्ने की कटाई प्रारंभ करें तथा साफ सुथरा गन्ना ही चीनी मिल को आपूर्ति करें।
इस दौरान अधिशाषी उपाध्यक्ष सुरेन्द्र उपाध्याय, पुष्पेन्द्र ढाका,ओ एन मिश्रा, राजेश गुप्ता,विजय मोहन गुप्ता, अमित अग्रवाल,अजय श्रीवास्तव,डी डी सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली…