News Addaa WhatsApp Group Join करें

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 8, 2026  |  5:39 PM

384 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक बहू ने उप निबंधक को पत्र देकर बताया कि अपने ससूर द्वारा दो बीघा खेत किसी के बहकावे में आकर किसी अन्य को बैनामा न करने की मांग को लेकर उपनिबंधक कार्यालय के गेट पर लोट गयी, स्थित नियंत्रण से बाहर होता देख तहसील प्रशासन द्वारा पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

बुधवार को तहसील क्षेत्र के बढया खुर्द पिपरपाती निवासी रीमा देवी अपने परिजनों के साथ तहसील परिसर स्थित उपनिबंधक कार्यालय पहुंच उपनिबंधक को पत्र देकर मांग की हमारे ससूर नेबूलाल किसी के बहकावे में आकर एक व्यक्ति को दो बीघा खेत बैनामा कर रहें हैं की सूचना पर पहुंची और उपनिबंधक से मांग किया कि किसी भी तरह खेत का बैनामा नहीं होना चाहिए। लोगों की भीड़ देखकर तहसील प्रशासन द्वारा पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा।

प्रशासन की सक्रियता देखकर क्रेता और विक्रेता दोनों घर चले गये।इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेंस से उपनिबंधक कार्यालय पर लोटी रीमा देवी को स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भेजा गया।इस सम्बन्ध में उपनिबंधक के के मिश्र ने बताया कि हमारे पास इस तरह का कोई मामला हमारे सामने नही आया है।अगर किसी के नाम से जमीन है तो वह बैनामा कर सकता है।वही इस तरह के बैनामा को रोकने के लिए दीवानी न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश लाया जा सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking