हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी हीरालाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जहां कुल 33 मामले आए जिसमें तीन का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी हीरालाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें कुल 33 लोगों ने अपने शिकायती पत्र देकर निस्तारण कराने की मांग किया जहां उपजिलाधिकारी हीरालाल ने मौके पर राजस्व विभाग के तीन मामलों को दोनों पक्षों की उपस्थिति में निस्तारित करा दिया।शेष 30 मामलों को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी हीरालाल ने कहा कि शासन के मंशानुरूप समय पूर्व मामलों का मौके पर पहुंच दोनो पक्षों के समक्ष निस्तारित करें।
इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, अधिशाषी अधिकारी अजय सिंह, रामेंद्र तिवारी, प्रदीप गुप्ता, प्रदुम्न राव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…