News Addaa WhatsApp Group

हाटा: ढोल नगाड़ों व डीजे की धुन पर प्रारंभ डोल मेला

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 31, 2024  |  8:16 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ढोल नगाड़ों व डीजे की धुन पर प्रारंभ डोल मेला

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर रखे डोल मेला ढोल- नगाड़ों की धुन पर बच्चों और युवाओं के नृत्य के साथ शनिवार की शाम सात बजे से शुरु हुआ जहां कुल 14 समितियों के डोल जुलूस का सिलसिला शुक्रवार की सुबह से ही जारी रहा।विभिन्न इलाकों से निकले आधा दर्जन से अधिक समितियों के द्वारा बनाई गई मूर्तियों को देखने के लिए जो जहां था वहीं ठहर गया रात में हर तरफ डोल की प्रतिमा के साथ निकले डोल मेला को देखने के लिए लोगों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा।डोल मेला में डीजे साउण्ड प्रदर्शन व मेला को लेकर नगर के जामा मस्जिद के समीप पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर शाम से ही एसडीएम प्रभाकर सिंह प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह व 13 थानों की पुलिस बल व तीन प्लाटून पीएसी के साथ मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह...

डोल मेला संपन्न के लिए ,पूर्व नपाध्यक्ष नंदकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया,भाजपा नेता रितेश नाथानी, सहित अन्य गणमान्य लोग मेलें में शामिल रहे।वहीं नगर के रजिस्ट्री तिराहा,करमहा तिराहा,केन यूनियन,कप्तानगंज चौराहा, गोरखपुर चौराहा से हर चौक-चौराहों पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहे। शाम के सात बजे के बाद मूर्तियों की पूजन विधि विधान व आरती कर प्रारंभ डोल मेला पूरे रात चलता रहा।इस दौरान डोल मेला को देखते हुए रात भर बिजली गुल रही।

डोल मेला के दिन हर चौक- चौराहा पर पुलिस पदाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहें। वहीं जुलूस के साथ आर्केष्ट्रा एवं अश्लील नृत्य एवं गीत के प्रयोग पर प्रतिबंधित रखा गया था।मेला के हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।वहीं बिजली कटौती से नगर के लोग परेशान रहे।

संबंधित खबरें
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking