हाटा/कुशीनगर। वन विभाग द्वारा विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष में आइडियल चिल्ड्रेन एकेडमी भड़कुलवा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
बुधवार को वन रेंज वनाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आइडियल चिल्ड्रेन एकेडमी भड़कुलवा में विश्व गौरैया दिवस पर बच्चों को चित्र कला प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक किया गया। वनाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा की गौरैया की प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर आ गई है। प्रकृति के नायाब तोहफे को संरक्षण की आवश्यकता है।बढ़ते प्रदूषण और शोरगुल के वजह से गौरैया विलुप्त होने की कगार पर है।कीटनाशकों के इस्तेमाल,आहार- आवास की कमी होती जा रही है।, मोबाइल फोन तथा मोबाइल टावरों से निकलने वाली सूक्ष्म तरंगे गौरैया के अस्तित्व के लिए खतरा बन रही हैं।श्री श्रीवास्तव ने गौरया दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गौरैया स्वच्छ पर्यावरण की सूचक है।
इस दौरान वन दरोगा अनिल कुमार,भगवान राम,विनोद सिंह,वन रक्षक अब्दुल आलम,शम्भू राजभर,इन्द्रजीत यादव,रामप्रीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…