सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पैकौली लाला के चौहान टोले पर बीती रात अज्ञात चोरों ने मौका पाकर उदयभान चौहान पुत्र रामजी के घर से नगदी सहित लाखों रुपए की सामान उड़ा ले गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया।
बताते चलें कि पैकौली गांव के चौहान टोले पर एक छठ कार्यक्रम में बगल में उदयभान चौहान गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने मौका पाकर नकदी सहित लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी का सामान लेकर भाग रहे चोरों से एक युवक ने हाथापाई करते हुए चोटिल होने का दावा भी किया। सूचना पर पहुंची 112नंबर पुलिस ने छानबीन शुरू किया। घर से कुछ दूरी पर ताला टूटा हुआ बक्शा भी बरामद होने की बात सामने आई है।
लाखो की चोरी की सूचना मिलते ही जिले के क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह, हाटा कोतवाली प्रभारी राज प्रकाश सिंह उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप चौधरी मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…