हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुई गांव के दक्षिण सीवान में संदिग्ध परिस्थितियों मे एक 18 वर्षीय युवती का शव शीशम के पेड़ से लटकते हुए मिला।
शुक्रवार की शाम लगभग 5.30 बजे महुई गांव के कुछ किसान अपने खेत में काम करने गये हुए थे कि काम करके वापस आ रहे थे तो देखा कि गांव के दक्षिण सीवान में एक युवती का शव शीशम के पेड़ से लटक रहा है। जिसकी सूचना गांव के लोगों द्वारा स्थानीय कोतवाली पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया तथा उसकी पहचान कोतवाली के गांव करमही निवासी अमृता चौहान पुत्री कपिन्द्र चौहान उम्र 18 वर्ष के रुप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…