मथौली बाजार/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा दुबौली निवासी राजमनी चौधरी उम्र70 वर्ष पुत्र साधू के विजली के टूटे तार के चपेट में आने से झुलस जाने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
उक्त गांव निवासी राजमनी चौधरी जो गांव के पश्चिम मकान बनवाया रहे हैं। उसी मकान के सते पश्चिम से ग्यारह हजार बोल्टेज का विजली के लाइन का तार कौआटार टोले के लिए गया है। निर्माणाधीन मकान के पीछे सब्जी बोया गया है। उसी की सिंचाई बाल्टी में पानी से कर रहे थे। लाइन के तार का एक फेस टूट कर उसी में गिर गया था। उसी के चपेट में आने से शरीर में कई जगह झुलस गये। ग्रामीणों ने किसी तरह से उसकी जान बचाई। परिजन लेकर जिला अस्पताल गये। जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थित गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी कुछ दिन पूर्व इनके मकान के पास लगा टास्सफार्म से फ्यूज उड़ गया था। और तार जर्जर होकर लटक गया था। जिसको लेकर परिजन फ्यूज जोड़ने नहीं दे रहे थे।
विद्युत उप केन्द्र सोहसा मठिया के जेई के शिकायत पर हाटा कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच कर इसके एक परिवार के सदस्य को थाने लेकर चली गयी। और रात भर थाने में बैठाने के बाद सुबह जब लाइन मैन ने आकर फ्यूज जोड़ा तब जाकर थाने से छोड़ा गया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…