हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में सामान्य लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024के दृष्टीगत शांति,सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु स्थानीय पुलिस बल व सी आई एस एफ पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया।
सोमवार को साय काल प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस व सी आई एस एफ पुलिस बल के साथ पुरे नगर सहित आदि स्थानों पर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की व फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
स्थानीय लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वालें व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजकतत्वों के बिरुद्व कडी कार्रवाई की चेतावनी दी।पैदल गश्त के दौरान अपराध निरीक्षक संजय कुमार शाही,नगर चौंकी इंचार्ज अनुराग शर्मा
एस एस आई मंगेश मिश्र उपनिरीक्षक अतुल तिवारी दिव्याशू कुमार पाण्डेय सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…
बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…
पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…