News Addaa WhatsApp Group

हाटा: संत पुष्पा इंटर कालेज में आयोजित किया गया सेमीनार, प्रशिक्षित किए गये शिक्षक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 2, 2024  |  7:35 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: संत पुष्पा इंटर कालेज में आयोजित किया गया सेमीनार, प्रशिक्षित किए गये शिक्षक

हाटा/कुशीनगर । ढाढा स्थित संत पुष्पा इंटर कालेज में प्रधानाचार्या सिस्टर जोली के नेतृत्व में शिक्षक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक डैनी जोसेफ रहे।सेमिनार में शिक्षकों को उनके शिक्षण कार्यों को और बेहतर करने के संबंध में बहुत सी जानकारियां दी गई।

आज की हॉट खबर- पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह...

सोमवार को संत पुष्पा इंटर कालेज के सभागार में आयोजित शिक्षक सेमिनार में प्रशिक्षक डैनी जोसेफ ने शिक्षक अपना शिक्षण कार्य और बेहतर कर सकते हैं, अपने विद्यार्थियों को ठीक से समझना, उनकी भावनाओं को समझना, उनके साथ भेदभाव रहित सहानुभूति पूर्ण व्यवहार करना, उनके समस्याओं को दूर करना, अपने विद्यार्थियों से प्रश्न करना कि अगले 10-15 वर्षों में वह अपने आप को कहां देखना चाहते हैं, साथ ही उन्हें सफलता और असफलता की कहानियों को सुना कर उसके माध्यम से प्रेरित करने का प्रयास करना सहित कई बातों को बताया और साथ ही शिक्षक गण अपने शिक्षण कार्यों को और अधिक रुचिकर किस प्रकार से बना सकते हैं जैसे अनेक विषयों का प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान शिक्षकों के मन में शिक्षण से संबंधित जो प्रश्न पूछे गए तथा उनकी जो भी समस्याएं थी उसको बारी बारी से बताया। वही शिक्षकों ने सेमिनार को बहुत ही उपयोगी बताया। सेमिनार में संत पुष्पा इंटर कालेज की उप प्रधानाचार्या सिस्टर विनीता, सिस्टर मेरीन सहित सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।

 

संबंधित खबरें
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking