News Addaa WhatsApp Group

हाटा: भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 7, 2024  |  7:16 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नम्बर 18 हनुमान नगर पैकौली में स्थित मां काली मन्दिर स्थान पर 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आज 1001 कन्याओं व श्रद्धालुओं द्वारा हाथी,धोड़े व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। इस दौरान जय श्री राम के जयघोष से पूरा नगर भक्ति मय हो गया।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

मिली जानकारी के अनुसार यह कलश यात्रा मां काली मन्दिर स्थान से वैदिक मंत्रोच्चार के बाद कलश यात्रा पगरा, छपरा भगत,मस्जिदिया, पिपरा कपूर होते हुए काशी विश्वनाथ मन्दिर पहुंचा जहां यज्ञाचार्य पंडित धनश्याम मिश्र,अमन दूबे, विनायक त्रिपाठी, गोपाल मिश्र,नितेश पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत पोखरे से कलश में जल भरकर पुनः मुख्य बाजार, करमहा तिराहा, केयूनियन तिराहा होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचा जहां। यज्ञाचार्य द्वारा विधिविधान पूर्वक कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। श्री शतचण्डी महायज्ञ के व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह ने बताया कि यह यज्ञ 7 जून से प्रारम्भ होकर 15 जून को पूर्णाहुति होगा। इस शतचंडी महायज्ञ यज्ञ में कथा वाचक पंडित विरेंद्र तिवारी द्वारा दिन में प्रवचन तथा रात में रामलीला मंडली मथुरा द्वारा रामलीला का संजीव मंचन किया जायेगा।

इस कलश यात्रा में विधायक हाटा मोहन वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह, रामबचन सिंह,मुंशी सिंह,सभासद विनय प्रताप सिंह,आनन्द वर्मा, अनुराग कुशवाहा, ओमप्रकाश बर्नवाल,दुर्गेश सिंह,राजेश सिंह,छोटन विश्वकर्मा,पप्पू सिंह, चन्दन सिंह,टीपू सिंह, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking