News Addaa WhatsApp Group

हाटा: शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के बिरुद्व होगी सख्त कार्यवाही- जिलाधिकारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 3, 2023  |  3:09 PM

555 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के बिरुद्व होगी सख्त कार्यवाही- जिलाधिकारी
  • अश्लील गीत व तेज आवाज डीजे बजाने वाले संचालक व आयोजक के बिरुद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी- धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक

हाटा/कुशीनगर । आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कोतवाली परिसर में शुक्रवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहूत की गयी जिसमे तहसील क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि परम्परागत तरीके से होली के त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनावे।शराब के नशे में कोई आवे तो उसे नियंत्रित करे,कही किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होगा तो उसके जिम्मेदार आयोजक होगे इसलिए त्योहार पूर्व बालेंटियर का चुनाव करे जो त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने में मददगार साबित होगे। नगरपालिका क्षेत्र में जलुस एवं होली के त्योहार को ड्रोन कमरे से नजर रक्खे।शराब पीकर घर में रहे बाहर निकल कर अव्यवस्था मत फैलावे।ग्राम सभाओ में ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी मुश्तैद रहेगे जो स्थिति पर नजर रखेंगे और नगर हो या गांव साफ सफाई पर ध्यान रक्खे।सम्मत के दिन ज्यादा लकडी का प्रयोग मत करे। त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तत्परता से लगा हुआ है। बुजुर्ग लोग युवाओं को उचित व अनुचित से अवगत करा दे आम जन अफवाहो से दूर रहें आपसी भाई चारे के साथ त्योहार मनावे।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने इस दौरान कहा कि परम्परागत रूप से त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुश्तैद है आप लोग मिल जुल कर आपसी भाई चारे के साथ त्योहार को सकुशल सम्पन्न करावे पुलिस प्रशासन त्यौहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहारों में कही से किसी प्रकार की अराजकता की स्थिति उत्पन्न होती हैं तो वो किसी के लिए ठीक नहीं है।विवाद की स्थिति में संयम का पालन करे अफवाहो से बचें। वाटशाप फेसबुक,टवीटर पर भ्रामक,खबर चलाने वालो के बिरुद्व कार्यवाही की जाएगी।डी जे पर अश्लील गीत नहीं बजेगा अगर गीत बजा तो आयोजक व संचालक के बिरुद्व मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।इस पीस कमेटी की बैठक को अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह, उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय,नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह,खंड विकास अधिकारी कृष्णा चतुर्वेदी,खंड विकास अधिकारी हाटा,ईओ अजय कुमार सिंह,एस डी ओ पी जायसवाल ,उदय भान कुशवाहा,डा०बबलूखान ,बबलू बक्शा ने भी सम्बोधित किया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह,चौकी इंचार्ज सुकरौली आशुतोष कुमार जायसवाल ,त अमरनाथ गौरव,शाही फैजान खान,मुंशी सिंह, सैफुद्दीन आलम,अशोक सिंह, नंदकिशोर यादव,सुबाष सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking