हाटा/कुशीनगर। जाके राखे साईयां मार सके न कोय,बाल न बांका कर सके,जो जग बैरी होय।। जिसने भी इस घटनाक्रम को देखा वो हतप्रभ हो गया,यह घटना स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत एन एच 28 पर पुरानी खांडसारी चीनी मिल के पास ट्रक की ठोकर से टेम्पो चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया तथा टेम्पो पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार दोपहर बाद हाटा से कसया की तरफ अपना टैम्पो लेकर चालक नन्दू उम्र 45 वर्ष पता अज्ञात जा रहा था कि जैसे ही वह उक्त स्थान पर पहुंचा ही था कि पीछे से ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया जिससे टेम्पो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक नन्दू गम्भीर रुप घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गम्भीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…
बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…
पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…