News Addaa WhatsApp Group

हाटा: सरकारी भूमि पर लगी डा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को प्रशासन ने हटवाया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 13, 2024  |  7:46 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सरकारी भूमि पर लगी डा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को प्रशासन ने हटवाया

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग चौराहे पर स्थित पुरानी पंचायत भवन की जमीन पर बीते मंगलवार की शाम दलित वर्ग के लोगों ने उक्त सरकारी भूमि पर डा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दिया।जिसका कुछ लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी को कर दिया जिसपर तहसील प्रशासन हरकत में आ गयी। बुधवार को दोपहर 12.30 पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम प्रभाकर सिंह सीओ कसया कुंदन सिंह व हाटा कोतवाली प्रभारी राज प्रकाश सिंह ने हाटा नपा कर्मचारियों से मूर्ति हटाने लगे जिसपर दर्जनों महिलाओं ने इसका पुरजोर विरोध किया।और प्रतिमा नहीं हटाने पर अड़ी रही।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

एसडीएम प्रभाकर सिंह सीओ कुंदन सिंह कोतवाल राज प्रकाश सिंह महिलाओं व उपस्थित बृजेश कुमार गौतम, राजेश प्रसाद, सुनील प्रसाद,राजेश्वर, आरती देवी, उर्मिला,सुनीता,प्रभावती, रजली,अनीता, संध्या,रंभा आदि ग्रामीणों से काफी मान मनौव्वल किया लेकिन पुर्ण रुप से हटाने की सहमति नहीं मिली। धीरे-धीरे भारी पुलिस बल तैनात हो गई तो सांय लगभग पांच बजे तहसील प्रशासन की वार्ता सफल हुई। एसडीएम प्रभाकर सिंह ने बताया कि ढाढा बुजुर्ग स्थित पंचायत भवन की जमीन गाटा संख्या 535/0.036 हेक्टेयर आबादी वर्ग 6 दो व गाटा संख्या 537नवीन परती आंशिक भाग पर ग्रामीणों द्वारा बिना अनुमति के डा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। संज्ञान में आने पर ग्रामीणों से वार्ता कर प्रतिमा को नगर पालिका कर्मियों की मदद से सुरक्षित हटाया गया। इसमें किसी भी प्रकार का बल प्रयोग नहीं किया गया।

एसडीएम प्रभाकर सिंह ने कहा कि उक्त प्रतिमा को वार्ड सभासद मनीष चौरसिया व ग्रामीणों के लिखित अनुरोध पर प्रतिमा इस शर्त पर सुपुर्द की गई कि बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित नहीं करेंगे।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking