News Addaa WhatsApp Group

हाटा: उपजिलाधिकारी के निरीक्षण में, तहसील चला आपके द्वार कार्यक्रम में अनुपस्थित संग्रह अमीनों का वेतन काटने का निर्देश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 2, 2023  |  8:23 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: उपजिलाधिकारी के निरीक्षण में, तहसील चला आपके द्वार कार्यक्रम में अनुपस्थित संग्रह अमीनों का वेतन काटने का निर्देश

हाटा/कुशीनगर ।जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गुरुवार को तहसील प्रशासन द्वारा तहसील चला आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर,बरौली,पकड़ी में लेखपाल गणों की अध्यक्षता में की अध्यक्षता में राजस्व टीम के साथ चौपाल लगाया गया जिसमें वरासत व लंबित भूमि विवाद के निस्तारण पेंशन,पीएम किसान आदि समस्याओ का निस्तारण मौके पर ही किया गया इस दौरान एसडीएम हीरालाल ने अपने भ्रमण के दौरान चौपालों का निरीक्षण किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे छोटे भूमि के मामले कभी गम्भीर रुप धारण कर लेते हैं। गांव के मामलों का निस्तारण गांव में ही किया जा रहा है शासन का मंशा है कि गांव के छोटे छोटे समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर कर दिया जाना चाहिए जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति न बन पाऐ इस चौपाल में आमजन के 46 प्रकरणों का निस्तारण किया गया एसडीएम हीरालाल ने किसानों व ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पराली जलाने से परहेज़ करें और कहा कि किसान युरिया खाद के माध्यम से खेत में पराली को खाद बना ले,अन्यथा जलाने की स्थिति में जुर्माना देना पड़ेगा।इस दौरान चौपाल में संग्रह अमीन बलवंत प्रसाद, राधेश्याम यादव विनय श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले।इन कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थिति कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया और कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

इस दौरान पर लेखपाल आशुतोष शर्मा,प्रदीप गुप्ता,डेबा प्रसाद संजय सिंह, सुनिता सिंह, प्रधान प्रवीण सिंह,गीता देवी ग्राम प्रधान जनार्दन गिरी कोटेदार सहदेव यादव, रामेश्वर प्रसाद, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking