News Addaa WhatsApp Group

हाटा: अज्ञात महिला की सड़क दुर्घटना में मौत 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 11, 2024  |  5:47 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अज्ञात महिला की सड़क दुर्घटना में मौत 
हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुवारी व तितला क्रासिंग के समीप फोरलेन सड़क पर एक अज्ञात महिला की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।
मंगलवार की सुबह भोर में लगभग 2 बजे हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुवारी व तितला क्रासिंग के समीप फोरलेन सड़क पार कर रही एक अज्ञात महिला को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुबह भोर की घटना से किसी को जानकारी नहीं मिल पाया जिसके कारण महिला के शव को सड़क से गुजर रहे कई वाहनों ने उसे कुचलते हुए निकल जा रहें थे। जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया था।
सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना सुकरौली पुलिस चौकी को दिया जहां प्रभारी चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सका था।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking