News Addaa WhatsApp Group

हाटा: वन परिसर में वानिकी कार्यशाला व गोष्ठी का हुआ आयोजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 18, 2024  |  5:38 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: वन परिसर में वानिकी कार्यशाला व गोष्ठी का हुआ आयोजन

हाटा/कुशीनगर। वन रेंज द्वारा ढाढा पौधशाला परिसर में आगामी वृक्षारोपण वर्ष 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत वानिकी, पौधरोपण व पौधशाला से सम्बंधित कार्यशाला व गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद सहित अन्य उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

बुधवार को ढाढा स्थित हाटा वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने परिसर में प्रदर्शनी,और गोष्ठी का आयोजन कर वानिकी नव वर्ष की शुरुआत की।जिसमे वन सरंक्षण,पौध रोपण, आग से वनों बचाने और नर्सरी तैयार करने की विधियों पर चर्चा किया।गोष्ठी में वनाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज के हालात में वन पर्यावरण सरंक्षण ही एक मात्र संजीवनी है।वनों और मनुष्य का अटूट रिश्ता मनुष्य के सृजन काल से रहा है।इसका सरंक्षण सभी के सहयोग से ही संभव है।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जंगल सबके लिए है क्योंकि सभी लोग उसी से शुद्ध हवा लेते है ।उसमे सबसे ज्यादा महत्व पौध रोपण है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील किया की हर हाल में हर व्यक्ति एक पौधे हर साल रोपित करें। गोष्ठी में अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे और सभी ने वन सरंक्षण का संकल्प लिया। गोष्ठी के बाद सभी ने थैला भराई,व पौधशाला का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर वन दरोगा भगवानराम, विनोद सिंह, अनिल कुमार, वन रक्षक इन्द्रजीत यादव, रामप्रीत सिंह, शम्भू राजभर,राजू यादव आदि उपस्थित रहें।

संबंधित खबरें
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking