हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर मुजहना रहीम के सामने सड़क मार्ग से पैदल जा रही एक महिला को एक बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार की देर शाम हाटा कोतवाली क्षेत्र के रधिया देवरिया निवासी केवला देवी पत्नी रमाकांत उम्र 55 वर्ष किसी कार्य हेतु हाटा आई थी, वापस घर जाते समय वह हाटा कप्तानगंज मार्ग पर मुजहना रहीम के सामने पहुंंची थी कि पीछे से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे सीएचसी हाटा भेजवाया जहां डाक्टरों ने उसे देख कर मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…