News Addaa WhatsApp Group

हाटा: काव्य गोष्ठी में सम्मानित हुए साहित्यकार…वाग्देवी साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 29, 2024  |  5:49 PM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: काव्य गोष्ठी में सम्मानित हुए साहित्यकार…वाग्देवी साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय परिसर में वाग्देवी साहित्य मंच की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में दो वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया और होली की शुभकामना दी गई।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

वाग्देवी साहित्य मंच के अध्यक्ष मोहन पाण्डेय भ्रमर की अध्यक्षता में आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ विकास चौरसिया के वाणी वंदना से शुरू हुआ -वीणा के तार मैया देतीं,बजाई,मनवा में लागल बा असरा ए माई।। कवयित्री शम्मी उपाध्याय ने सुनाया,मेरी भी है आशा है अरमान है,नाम कमाऊ इतना कि खुद से हो मेरी पहचान।। कृति उपाध्याय ने सुनाया, होली है भाई होली है प्यार भरी रंगोली है।शायर डा इम्तियाज समर ने सुनाया हमें मालूम है कि तुम हमें मिटने नहीं दोगे, हमारे ही पसीने से तुम्हारी कार चलती है। शैलेन्द्र पाण्डेय असीम ने सुनाया, मुसाफिर राह से भटका हुआ हूं,किसी की आस था टूटा हुआ हूॅ।। जगदीश खेतान ने होली पर भोजपुरी में गीत सुनाया,अक्षय गिरी,सूरज राम आदित्य,, पंकज मणि,परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र मिश्र,शायर ए हमीद आरज़ू ने बेहतरीन रचनाओं का पाठ किया। ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, विनोद पाण्डेय, रमेश साव,की रचनाएं पसंद की गयीं।इस दौरान हाइकू विधा के ख्यातिप्राप्त कवि सूर्य नारायण गुप्त “सूर्य”देवरिया, एवं कप्तानगंज के शायर डा इम्तेयाज समर को अंगवस्त्र आदि से सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष मोहन पाण्डेय भ्रमर ने वसंत के स्वागत में कविता पाठ किया -आयो ऋतुराज सैन्य फूलों के संग,हिय में हुलास नव पल्लव डोलत हैं।। सफल संचालन कवि एवं शिक्षक सच्चिदानंद पाण्डेय ने किया। जबकि आयोजन के मुख्य अतिथि सूर्य नारायण गुप्त सूर्य,और विशिष्ट अतिथि डॉ समर, एवं सारस्वत अतिथि‌ कवि ओमप्रकाश द्विवेदी ओम रहे।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking