News Addaa WhatsApp Group

Hemant Soren News Live: हेमंत सोरेन से सीएम पद से इस्तीफा दिया, चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2024  |  8:49 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hemant Soren News Live: हेमंत सोरेन से सीएम पद से इस्तीफा दिया, चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचें और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा. दूसरी तरफ चम्पई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. यानी वो झारखंड के अगले सीएम बनेंगे.

आज की हॉट खबर- विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में घिरे JMM सुप्रीमो हेमंत सोरेन ने इस्तीफा उस वक्त दिया है जब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. हेमंत सोरेन ने इस्तीफा उस दिन दिया है जब उनसे ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. दूसरी तरफ आज ही झारखंड पुलिस ने हेमंत सोरेन के बारे में “झूठी खबर” फैलाकर उनकी “छवि खराब करने” के आरोप में ईडी के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

पुलिस के अनुसार, सोरेन द्वारा अपने दिल्ली आवास पर हुई ईडी की छापेमारी पर पुलिस को शिकायत लिखने के बाद FIR दर्ज की गई थी. पुलिस ने बताया कि FIR एससी/एसटी एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज की गई है.

गौरतलब है कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी रविवार, 29 जनवरी को सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचें हैं. हालांकि सोरेन वहां मौजूद नहीं थे. ईडी का दावा है कि आवास से 36 लाख रुपये नकद, बेनामी नाम से रजिस्टर्ड एक बीएमडब्ल्यू एसयूवी कर और दस्तावेज जब्त किए गए हैं. ईडी टीम करीब 13 घंटे तक वहां डेरा डाले रही.

ईडी ने सोरेन को अब तक 10 समन जारी किए हैं. 31 जनवरी से पहले 20 जनवरी को उनके रांची आवास पर सात घंटे तक पूछताछ की गई थी.

संबंधित खबरें
01 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!
01 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज बेवजह की…

मथौली बाजार:चेड़ा देवी मंदिर पर लगने वाला मेला की नहीं होगा निलामी
मथौली बाजार:चेड़ा देवी मंदिर पर लगने वाला मेला की नहीं होगा निलामी

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली बाजार क्षेत्र में स्थित प्राचीन चेंड़ा देवी मंदिर…

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, आसनसोल से लौटा चुके हैं BJP का टिकट
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, आसनसोल से लौटा चुके हैं BJP का टिकट

लंबे समय से भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा…

फाजिलनगर: 5 दिसम्बर से सेमराधाम में होनी है जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा
फाजिलनगर: 5 दिसम्बर से सेमराधाम में होनी है जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा

फाजिलनगर/कुशीनगर। आगामी 5 दिसंबर से फाजिलनगर ब्लाक के सेमरा धाम में आयोजित शतचंडी महायज्ञ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking