News Addaa WhatsApp Group

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 25, 2026  |  4:53 PM

356 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर एस् चनप्पा ने की। बैठक में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की विशेष उपस्थिति रही।
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, निरीक्षकगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक ने त्योहारों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और साम्प्रदायिक सौहार्द को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा प्रस्तुत की गई सुरक्षा योजनाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
जनपद में किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ गतिविधि या सांप्रदायिक तनाव को तत्काल और सख्ती से दबाने के निर्देश दिए गए। सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील मोहल्लों, मंदिरों, मस्जिदों, ईदगाहों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
होली के रंगोत्सव, रमजान की तरावीह/नमाज तथा ईद की नमाज के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी, क्यूआरटी टीम एवं होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर स्थायी पिकेट, पैदल व वाहन पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।
त्योहारों के दौरान मुख्य मार्गों, बाजारों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास यातायात और पार्किंग व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग व डायवर्जन की पूर्व योजना लागू की जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की 24×7 मॉनिटरिंग तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए गए।
जिला एवं थाना स्तर पर तैयार संदिग्धों की सूची के आधार पर निरंतर चेकिंग और निगरानी रखी जाएगी। कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का प्रयोग निर्धारित समय और निर्धारित ध्वनि-स्तर तक सीमित रहेगा; उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई होगी।
जनता से अपील:
प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे सभी त्योहार भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा पुलिस-प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम (112) पर दें।
एसपी का सख्त संदेश:
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा, “कुशीनगर पुलिस जनता की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking