हेतिमपुर/कसया। पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में नगर पालिका परिषद, कुशीनगर के वार्ड नं. 6 बाबा साहब आप्टे नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय भर टोली के प्रधानाध्यापक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने अपनी अर्धांगिनी श्रीमती नूतन शुक्ला के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों व बच्चों के साथ पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया एवं संस्था को आर्थिक सहयोग भी किया। पौधरोपण करते श्री शुक्ल ने कहा कि प्रकृति सर्वोपरि है और मानव जीवन पूर्णतः प्रकृति पर निर्भर है।
प्राण वायु ऑक्सीजन से लेकर रोटी, कपड़ा, मकान इत्यादि जितनी मूल भूत आवश्यकताएं हैं वे सब किसी न किसी रूप में प्रकृति से ही पूरी होती है। अतः हम सबको प्रकृति संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए और इस कार्य में पौधरोपण सबसे सरल व सहज माध्यम है। उन्होंने नयी दिशा के जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान की सराहना की और कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु इसे जन अभियान बनाते हुए सभी को पौधरोपण करना चाहिए।
इस अवसर पर अमर प्रकाश पांडेय, नरेंद्र प्रताप सिंह, बेबी, कांति देवी, गीता देवी, सुप्रिया
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…