News Addaa WhatsApp Group Join करें

IGRS रिपोर्ट में ‘कॉपी-पेस्ट’ खेल! शिकायत पढ़े बिना भेज दी उल्टी रिपोर्ट, हाटा कोतवाली के दीवान पर सवाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 29, 2026  |  5:29 PM

1,184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IGRS रिपोर्ट में ‘कॉपी-पेस्ट’ खेल! शिकायत पढ़े बिना भेज दी उल्टी रिपोर्ट, हाटा कोतवाली के दीवान पर सवाल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की कोतवाली हाटा में आईजीआरएस (IGRS) शिकायत निस्तारण को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जांच में गंभीर अनियमितता के आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि रिपोर्ट तैयार करने वाले हेड कांस्टेबल ने शिकायत को ठीक से पढ़े बिना ही पूरी तरह उल्टी और भ्रामक रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।
मामला तमकुहीराज थाना क्षेत्र के निवासी मृत्यंजय ठुकराई पुत्र रामाध्यान ठुकराई से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी ट्रक को श्यामरतन फूड्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, लक्ष्मीपुर हाटा से बिहार के दरभंगा के लिए माल लोड कराया गया था। ट्रांसपोर्ट बंगाल फ्रंट कैरियर के माध्यम से भेजी गई इस गाड़ी का माल उतरने के बाद चालक को न सिर्फ दो दिन तक रोके रखा गया, बल्कि उसे गाली-गलौज कर भाड़ा भी नहीं दिया गया।
पीड़ित वाहन स्वामी ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन हैरानी की बात तब सामने आई जब इस शिकायत पर कोतवाली हाटा में तैनात हेड कांस्टेबल प्रेमचंद यादव द्वारा तैयार रिपोर्ट सामने आई।
रिपोर्ट में न सिर्फ शिकायतकर्ता का पता गलत दर्शाया गया, बल्कि पूरे घटनास्थल को भी बिहार की बजाय पश्चिम बंगाल के दरभंगा से जोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह सलाह तक दे दी गई कि शिकायतकर्ता संबंधित थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराएं।
पीड़ित मृत्यंजय ठुकराई उर्फ बुलेट का आरोप है कि जांच अधिकारी ने बिना शिकायत पढ़े ही रिपोर्ट बना दी। जब उन्होंने इस संबंध में हेड कांस्टेबल से बातचीत की, तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट को सही बताते हुए उल्टा पीड़ित को ही गलत ठहराने की कोशिश की।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या आईजीआरएस जैसी गंभीर शिकायत प्रणाली में इस तरह की लापरवाही को नजरअंदाज किया जाएगा? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस ‘अजब-गजब’ रिपोर्ट पर पड़ेगी?

स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग यह उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर इस प्रकरण का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेंगे, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई न जाए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking