News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाईवे पर ‘पार्किंग’ के नाम पर वसूली! सीएम के आदेशों को चुनौती, हाटा में ठेकेदार पर गंभीर आरोप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 29, 2026  |  4:15 PM

854 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाईवे पर ‘पार्किंग’ के नाम पर वसूली! सीएम के आदेशों को चुनौती, हाटा में ठेकेदार पर गंभीर आरोप WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद के नगर पालिका हाटा में नेशनल हाईवे पर खुलेआम वाहन चालकों से कथित अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गोरखपुर प्राइवेट बस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद हाईवे पर पार्किंग के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष आर्यन सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारियों व वाहन स्वामियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की है कि नेशनल हाईवे पर नगर पालिका हाटा के ठेकेदार द्वारा की जा रही वसूली को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। साथ ही यह भी मांग उठाई गई है कि नगर में चिन्हित पार्किंग स्थलों के अलावा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर वसूली न हो तथा अधिकृत स्थानों पर पार्किंग शुल्क की स्पष्ट रेट सूची बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित की जाए।
बताया जा रहा है कि लगभग एक माह पूर्व नगर पालिका हाटा द्वारा पार्किंग स्थलों की नीलामी की गई थी, लेकिन अब तक किसी भी स्थान पर शुल्क की रेट सूची का बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसके चलते वाहन चालकों और वसूली करने वालों के बीच आए दिन नोकझोंक की स्थिति बन रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

क्या कहती हैं अधिशाषी अधिकारी.!

इस संबंध में जब नगर पालिका हाटा की अधिशाषी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि हाईवे पर पार्किंग के नाम पर वसूली किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नीलामी निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं, पार्किंग स्थलों पर रेट सूची के बोर्ड न लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारी अवकाश पर हैं और उनके लौटते ही बोर्ड लगवा दिए जाएंगे। हालांकि, जब वसूली के मानक और निर्धारित दरों से जुड़ी शासनादेश (जीओ) की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए फोन काट दिया।
बहरहाल, मामला अब तूल पकड़ चुका है और देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या ठोस कार्रवाई करता है या फिर हाईवे पर ‘पार्किंग’ के नाम पर वसूली का खेल यूं ही जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking