News Addaa WhatsApp Group Join करें

तेज आंधी में भर भरा कर गिरी दिवाल, दबकर महिला की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 29, 2026  |  9:19 PM

363 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तेज आंधी में भर भरा कर गिरी दिवाल, दबकर महिला की मौत WhatsApp
Responsive image

खड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मठिया बुजुर्ग गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे आई तेज आंधी एक दर्दनाक हादसे का कारण बन गई। हवा के तेज झोंकों के चलते एक जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर 40 वर्षीय प्रमिला पत्नी राजकुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

पूरा मामला खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया ग्राम सभा का है ।बताया जा रहा है कि प्रमिला घर के पास लगे अपने निजी नल पर पानी भर रही थीं, तभी बगल की करीब 7 फीट ऊंची दीवार अचानक हवा के दबाव से अचानक भर भराकर गिर पड़ी। यह दीवार रेनू गोंड के मकान की थी, जिसकी मोटाई करीब 9 इंच बताई जा रही है और यह लगभग 10 साल पुरानी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार दीवार पहले से ही झुकी हुई और जर्जर हालत में थी। घटना के समय दीवार सीधे प्रमिला के ऊपर आ गिरी, जिससे उनके सिर के आगे का हिस्सा फट गया और चेहरे पर आंख के ऊपर ईंट धंस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग तुरंत उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए ले गए।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा पहुंचाया जिसको गम्भीर स्थिति देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से गरीब परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन दहाड़े मारकर बिलाप कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking