News Addaa WhatsApp Group

kushinagar police/सेवरही थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क व उपनिरीक्षक कक्ष का उद्धघाटन सम्पन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Jan 9, 2022  |  8:02 PM

1,048 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
kushinagar police/सेवरही थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क व उपनिरीक्षक कक्ष का उद्धघाटन सम्पन्न

कुशीनगर। रविवार के दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेवरही थाने परिसर में बने महिला हेल्फ डेक्स भवन व उपनिरीक्षक कक्ष का लोकार्पण कुशीनगर पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के कर कमलों द्वारा होना तय था लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता विगत शनिवार के दिन से प्रभावी होने के कारण पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के नहीं आने पर आनन फानन में सेवरही थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के देख रेख में दोनो कक्षो का लोकार्पण सम्पन्न हुआ । सनद रहें कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सुरक्षा सम्मान को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक थाने में महिला हेल्फ डेक्स को अनिवार्य कर दिया है ताकि महिलाओं को त्वरित न्याय मिल सके। इस दौरान थाने परिसर में निर्मित महिला हेल्फ डेक्स का उद्धघाटन थाने पर तैनात महिला कां0 प्रमिला के द्वारा किया गया, जबकि जनसहयोग से निर्मित उपनिरीक्षक कक्ष का उद्धघाटन समाजसेवी राजिव गुप्ता ने की। इस दौरान सेवरही के ब्यापारियों के द्वारा कड़ाके ठण्ड को देखते हुए थाने के यद में तैनात सभी चौकीदारों को कम्बल,सेंनेटाइजर,मास्क,सिट्टी आदि सामग्रियां वितरण किया गया।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

महिला हेल्फ डेक्स के लोकार्पण के दौरान थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल स्नेहा यादव, सुमन मौर्या, पूनम गुप्ता, सुमन सिंह, साक्षी सिंह, रेखा यादव, सुप्रिया गौतम, ममता रावत, सुप्रिया पांडे, पूर्णिमा सिंह आदि कांस्टेबलों ने बढ़ चढ कर भाग्य लिया तो वहीं उपनिरीक्षक कक्ष का लोकार्पण के दौरान सेवरही ब्यपार मंडल से अर्जुन मद्धेशिया, पूर्वांचल ब्यापार मण्डल अध्यक्ष पप्पू जायसवाल,अजय गुप्ता, सुकदेव रौनियार, छोटेलाल वर्मा ,आनंद जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking