मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा झांगा बाजार स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को ” गांव की समस्या गांव में समाधान” के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में उपस्थित लोगों को गांव में हुए विकास कार्यों व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत चर्चा की गयी।
चर्चा में आवास, पेंशन, नाली, किसान सम्मान निधि, बोरिंग आदि समस्याओं को ग्रामीणों ने उठाया। संवन्धित अधिकारियों ने समस्या का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। गांव के दिनानाथ पाण्डेय, बिरबल, छोटाई, इंदू, चंद्रावती पेंशन, भोला किसान सम्मान निधि व राजेश पाण्डेय ने बोरिंग की समस्यायों को बताया। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रभात सिंह ने कहा कि जो भी समस्यायें आयी है उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने बताया की सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सरकार की मंशा है। उसी के अनुरूप गांव में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी।बताया गया कि जो पात्र होगा उसको लाभ अवश्य मिलेगा। कोई लाभार्थी लाभ से वंचित नही रहेगा।
इस दौरान जेई एमआई विनोद कुमार, प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह, सविता श्रीवास्तव, नसरुद्दीन अली, रामचरित, विंदु, रामअज्ञा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…