कुशीनगर। सूबे की पुलिस आमजनो की समस्या को त्वरित निस्तारण के लिए कृत संकल्पित मुड़ में है। इस क्रम में गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे0 रविंद्र गौंड़ व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा संयुक्त रुप से पुलिस कार्यालय में आयोजित “जनता दर्शन” पर फरियादियों की सुनी गयी फरियाद तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपने निर्देशन में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए । तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके और समस्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत- प्रतिशत फीडबैक लिया जाय।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहें।
तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…