जटहा बाजार/कुशीनगर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र में मठिया प्रसिदद्ध के टोला हरपुर के पास बुधवार की रात दो बाइकों की टक्कर हो गयी। इसमें एक बाइक पर सवार सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बिहार के प. चंपारण जिले के बगहा थानान्तर्गत सिरसिया गांव निवासी सिराजुद्दीन (30) भारतीय थल सेना का जवान है। कुछ दिन पहले ही ट्रेनिंग पूरी करने के बाद घर लौटा था। बुधवार को वह अपने मौसा के घर जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पुर्नहा बुजुर्ग गांव आया था। यहां से मौसेरे भाई की बारात में बाइक से निकला था। हरपुर टोले के पास सामने से आ रहे नशे में धुत बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद नशे में धुत बाइक सवार गाड़ी लेकर भाग गया, जबकि सेना का जान वहीं गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया.
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…