News Addaa WhatsApp Group

JEE Main Exam Postponed: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच JEE Main परीक्षा स्थगित, नई तारीख का होगा एलान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 18, 2021  |  11:38 AM

708 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
JEE Main Exam Postponed: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच JEE Main परीक्षा स्थगित, नई तारीख का होगा एलान!

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जेईई मेन अप्रैल परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए मैंने जेईई मेन 2021 (अप्रैल) परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा और उनका करियर हमारी पहली प्राथमिकता है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

आपको बता दें कि जेईई मेन 2021 परीक्षा को 27, 28 और 30 अप्रैल को आयोजित किया जाना था। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होने वाली थी। निशंक ने ट्वीट में आगे लिखा कि जेईई मेन परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान एग्जाम होने से कम से कम 15 दिन पहले किया जाएगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन एग्जाम को चार सेशन में आयोजित कर रही है। दो सेशन एजेंसी की ओर से पूरे किए जा चुके हैं। पहला सेशन 23-26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया गया था। जबकि दूसरा सेशन 16-18 मार्च 2021 तक आयोजित किया गया था। पहले सेशन में कुल 620978 और दूसरे सेशन में 556248 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

संबंधित खबरें
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

दुष्कर्म प्रकरण में चर्चित चिरंजीव जूनियर हाईस्कूल को बीईओ ने किया सील
दुष्कर्म प्रकरण में चर्चित चिरंजीव जूनियर हाईस्कूल को बीईओ ने किया सील

शिकायत और वायरल वीडियो के बाद लगातार निरीक्षण में स्कूल बन्द मिला बीईओ बोलेकानूनी…

बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद
बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद

चंपा देवी सरस्वती विद्या मंदिर के 236 बच्चों का होगा नामांकन बीईओ बोल अवैध…

सिकटा निवासी पवन बने आइएएस, दूसरे प्रयास में 334वीं रैंक हुआ हासिल
सिकटा निवासी पवन बने आइएएस, दूसरे प्रयास में 334वीं रैंक हुआ हासिल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर।पडरौना तहसील अन्तर्गत ग्रामसभा सिकटा निवासी पवन कुमार पाण्डेय ने संघ लोक सेवा आयोग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking