News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुष्कर्म प्रकरण में चर्चित चिरंजीव जूनियर हाईस्कूल को बीईओ ने किया सील

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 30, 2025  |  7:36 PM

294 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुष्कर्म प्रकरण में चर्चित चिरंजीव जूनियर हाईस्कूल को बीईओ ने किया सील WhatsApp
Responsive image
  • शिकायत और वायरल वीडियो के बाद लगातार निरीक्षण में स्कूल बन्द मिला
  • बीईओ बोलेकानूनी प्रक्रिया पूरी कर विद्यालय को सील कराया गया

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। दुदही विकास खंड व सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही का चर्चित श्री चिरंजीव जूनियर हाईस्कूल आखिरकार शनिवार को सील कर दिया गया। शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाले इस प्रकरण में प्रधानाचार्य राहुल तिवारी पर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप लग चुका है और वह न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के बाद जेल में है। शनिवार को बीईओ ने विद्यालय के मेनगेट पर ताला लगा सील कर दिया।
सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया निवासी शिकायतकर्ता राकेश यादव ने बीएसए से विद्यालय बन्द कराने की मांग की थी। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

बीईओ डा. प्रभातचंद राय ने 22 व 26 अगस्त को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। दोनों बार विद्यालय बन्द मिला जिसकी रिपोर्ट तत्काल बीएसए को भेज दी गई। शनिवार को तीसरी बार निरीक्षण के दौरान भी विद्यालय में ताले झूलते मिले। बीईओ ने मौके पर विद्यालय को सील करा दिया।

उन्होंने कहा कि शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर लगातार तीन बार निरीक्षण हुआ और हर बार विद्यालय बन्द पाया गया। इस कारण आज विधिक प्रक्रिया के तहत उसे सील कराया गया है। बीएसए को अग्रिम कार्रवाई के लिए विस्तृत आख्या भेज दी गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking