News Addaa WhatsApp Group

मथौली में पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 29, 2024  |  7:35 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली में पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मथौली बाजार/कुशीनगर।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर की तहसील इकाई कप्तानगंज द्वारा रविवार को श्रीमती राधिका देवी इंटरमीडिएट कालेज मथौली में पत्रकार सम्मान समाराह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

मुख्य अतिथि विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोड़, विशिष्ठ अतिथि बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, ग्रापए के प्रदेश प्रचार मंत्री ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, तहसीलदार विनय कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष सिंह, जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकारों का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोड़ ने कहा कि पत्रकारिता विचारों की अभिव्यक्ति है । समाज की छोटी बड़ी बातों को पत्रकार प्रस्तुत करते है, पत्रकारिता एक चुनौती पूर्ण कार्य है । राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि पत्रकारिता जोखिम भरा कार्य है। पत्रकार समाज का दर्पण है। ग्रामीण अंचल में पत्रकारिता करना दुरह कार्य है। प्रदेश प्रचार मंत्री ओमप्रकाश द्विवेदी ओम ने कहा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की स्थापना 40 वर्ष पहले 8 अगस्त 1982 को बलिया जनपद की गढ़वार में बाबू बालेश्वर लाल जी द्वारा किया गया था और आज प्रदेश में पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है। बाबू बालेश्वर लाल ने कड़े संघर्षों के बीच बहुत त्याग परिश्रम करके उन्होंने संगठन को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि आज ग्रापए कुशीनगर ही नही प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है। पत्रकारों के सुख दुख में हमेशा संंगठन साथ में खड़ा रहता है। कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष फरेन्द्र पाण्डेय ने सभी अतिथियों व पत्रकारों का स्वागत किया। आयोजक टीम के सदस्य आशुतोष त्रिपाठी, संजय मिश्र, सत्येन्द्र पाण्डेय, वरूण मिश्र, राजीव गुप्ता, रामगोपाल वर्मा, नर्वदा सिंह, अनूप कुमार आदि ने पत्रकारों व अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अनूप मिश्र ने किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, आरडी सिंह, मण्डलीय पदाधिकारी प्रभुनाथ गुप्ता, अजय कुमार सिंह, रामरेखा सिंह, वरिष्ठ सदस्य जेपी मिश्र, तहसील अध्यक्ष खड्डा महेन्द्र पाण्डेय, पडरौना हरिशंकर चौबे, कसया कृष्णमोहन पाण्डेय, तमकुही पारसनाथ पाण्डेय, हाटा उपेन्द्र तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष मनोज यादव, सुमंत कुशवाहा, गौतम मुनी तिवारी, शिवेश तिवारी, जिला पदाधिकारी अमरनाथ पाण्डेय, अशोक कुमार, विद्यासागर सिंह, सतीश चन्द्र दूबे, फैजूल हक, संगम पाण्डेय, श्याम नारायण तिवारी, दिग्विजयनाथ वर्मा, हरे कृष्ण पाण्डेय,अनिल जायसवाल, प्रदीप मिश्र,राजीव सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, अंजनी सिंह,सुभाष गौतम, रविन्द्र गोंड, योगेश गोविन्द राव, वेद मिश्र, संजय उपाध्याय, अनिल पाण्डेय, अशोक सिंह, राज कुमार चौबे, बृजभूषण मिश्र, सत्यानंद मिश्र, प्रमोद सिंह, ऋषिकान्त मिश्र, मो.असलम, विश्वनाथ शर्मा , श्रीराम कुशवाहा, संजय पाण्डेय,शिवाकान्त पाण्डेय, महेश वर्मा, जितेन्द्र पाण्डेयसहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking