News Addaa WhatsApp Group Join करें

जयंती पर याद किए गए मां भारती के अमर सपूत व क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 9, 2025  |  6:59 PM

205 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जयंती पर याद किए गए मां भारती के अमर सपूत व क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव व माँ भारती के अमर सपूत, स्वाधीनता के कालजयी स्वर, त्याग व बलिदान की उज्ज्वल कीर्ति पताका, ‘हिंदुआ सूर्य’ महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर शुक्रवार को स्थानीय कस्बा अन्तर्गत कसया मार्ग स्थित महाराणा चौक पर स्थापित महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया तथा महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास को याद किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

इंजीनियर देवेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, अभिषेक सिंह, सत्यपाल गोविंद राव, डा0 आइ0 जी0 राव, सत्येन्द्र राव राठौड़, रंजीत सिंह गोलू, विक्की गोविंद राव ने भी कोटिश: नमन किया।

महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलने और अनुसरण करने वाले लोगों ने कहा कि महाराणा प्रताप हिन्दू धर्म एवं संस्कृति के रक्षक और स्वतंत्रता प्रेमी के रूप में विश्वविख्यात है। कहा कि वीर शिरोमणि क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप जी की जयंती हम लोगों को एक नई प्रेरणा प्रदान करती है।

इस दौरान राजेश्वर गोविंद राव,सुरेन्द्र सिंह उर्फ राजू बाबू , राहुल गोविन्द राव, पूर्व प्रधान प्रमोद सिंह , अभय सिंह, प्रवीन गोविन्द राव, मैनुद्दीन सभासद, प्रभंस गोविन्द राव, संतोष सिंह,आयर्न गोविन्द राव, अक्षत प्रताप सिंह सहित क्षत्रिय समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking