News Addaa WhatsApp Group

कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 25, 2026  |  9:32 PM

774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली करतूत सामने आई है। कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी निभाने वाला सिपाही खुद कानून की मर्यादा भूल बैठा। जमीन की नापी के दौरान विरोध कर रही एक वृद्ध महिला को गुस्से में आकर सिपाही ने जोरदार तमाचा जड़ दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला कसया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना करीब तीन चार दिन पुरानी है, लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, जिले के कड़क मिजाज पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

एसपी केशव कुमार ने आरोपी आरक्षी अमित यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के सम्मान और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे दोषी वर्दी में ही क्यों न हो।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि एक वृद्ध महिला के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि पुलिस की छवि को भी गहरा नुकसान पहुंचाता है। हालांकि विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आगे आरोपी सिपाही पर क्या कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होती है।
कार्यवाही जो भी हो, लेकिन एक बुजुर्ग महिला पर हाथ उठाना किसी भी कीमत पर जायज नहीं ठहराया जा सकता।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking