News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: सामूहिक विवाह में 126 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 26, 2024  |  7:38 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: सामूहिक विवाह में 126 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकास खण्ड परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत कुल चार विकास खण्ड को मिला कर 126 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसमें 124 हिंदू व 2 मुस्लिम जोड़े के पुरोहित व मोलबी ने अपने अपने रिती रिवाज के अनुसार विवाह कराये।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

कार्य के मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किये। तत्पश्चात खण्ड विकास अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

सोमवार को आयोजित सामूहिक विवाह के बतौर मुख्य अतिथि श्री अतुल सिंह ने नव दम्पतियों को आशीर्वचन के उपरांत कहा कि विवाह में सहयोग करना एक पुनीत कार्य है जिसको लेकर के भाजपा की सरकार निरन्तर सामुहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन करा रही है प्रत्येक बर्ष हजारों हज़ारों लड़के लड़कियों इस योजना के तहद परिणय सूत्र में बंध रहे हैं। जिसमें सरकार द्वारा 51हजार रूपये की धनराशि मुहैया करा रही है। इसके लिए शादी तय होने के उपरांत पंजीकरण करना होता है उसके बाद सक्षम अधिकारियों द्वारा निर्धारित तिथि पर सामुहिक रूप से विवाह कराया जाता है।इसके उपरांत के मुख्य अतिथि द्वारा नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर वर बंधुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज प्रवीण कुमार शुक्ला ने वर बंधुओं को आशिर्वाद देते हुए सभी आये हुए अतिथियों व गणमान्य लोग को धन्यवाद ज्ञापित किया‌।

इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार,विकास खण्ड रामकोला विजय कुमार सिंह,हाटा सुधा पाण्डेय, मोती चक पी सी सरोज, एडीओ पंचायत तैमूर अंसारी, ग्राम विकास अधिकारी आलमगीर अंसारी सत्येन्द्र सिंह,बृजेश कुमार, दिनेश सिंह,विजय कन्नौजिया,सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व भाजपा नेता विकास खण्ड के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित सभी लोगों नव दम्पतियों को शुभकामनाएं दी‌।

संबंधित खबरें
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

रजिस्ट्री कार्यालय अन्यत्र जाने की सूचना पर अधिवक्ता नाराज,किया विरोध
रजिस्ट्री कार्यालय अन्यत्र जाने की सूचना पर अधिवक्ता नाराज,किया विरोध

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर स्थित उप कोषागार भवन में लगभग एक दशक…

शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,
शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह के दूबे टोला में ग्यारह हजार…

“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking