हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह के दूबे टोला में ग्यारह हजार का हाईटेंशन तार से शार्ट सर्किट हो जाने से आठ एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गया।
बुधवार को हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 17 थरुहाडीह के दुबे टोला में शॉर्ट सर्किट से गेंहू की फसल में आग लग गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते, तब तक करीब आठ एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि आगलगी की घटना में फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंचने से किसानों में गुस्सा था।शॉर्ट सर्किट के कारण उठी चिंगारी से गेंहू की फसल में आग लग गई। लोग जब तक कुछ कर पाते आग तेजी से आगे की ओर बढ़ने लगी।
घंटों मशक्कत के बाद लोग किसी तरह आग पर काबू पा सके। आगलगी की घटना में थरुहाडीह दुबे टोला निवासी कमलेश दूबे, अवधेश दूबे,भृगुनाथ दूबे,संजय दूबे,मुन्द्रीका गुप्ता,राबड़ी देवी,राम लक्ष्मण, रामदुलारे आदि के अलावा अन्य किसानों के करीब आठ एकड़ गेहू की फसल जलकर राख हो गई।वहीं तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि लेखपाल को भेजकर क्षति आकलन की रिपोर्ट मांगी गई है।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…