हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर स्थित उप कोषागार भवन में लगभग एक दशक बाद एक निजी भवन से स्थानांतरित उप निबंधक कार्यालय अब कहीं अन्यत्र जाने की सूचना पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन विरोध कर नाराजगी जताई है।
बुधवार को हाटा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में बार संघ की एक आपात बैठक बुलाई गई। जहां रजिस्ट्री कार्यालय अन्यत्र कहीं स्थापित करने की योजना चल रही है। जानकारी होने पर बार संघ इसका पुरजोर विरोध करता है। अधिवक्ताओं ने कहा कि विभाग रजिस्ट्री कार्यालय कहीं अन्यत्र स्थानांतरित करेगा तो विभाग के विरुद्ध संघ कानूनी लड़ाई लड़ेगा। वहीं उप निबंधक अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि उप निबंधक कार्यालय की अपनी कोई भूमि नहीं है।हाटा विधायक मोहन वर्मा द्वारा विधानसभा में उप निबंधक कार्यालय की भूमि की मांग की गई है। जिसका जिलाधिकारी द्वारा आख्या मांगी गई है।
इस दौरान अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय,जयप्रकाश पांडेय,रवि नारायण तिवारी,राम जी प्रसाद, पूर्व महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्र, त्रिपुरारी पासवान, रविन्द्र तिवारी, सहित अन्य उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…