कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर चलाए जा रहे सम्पर्क से समर्थन महा अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए पर्चा वितरण किया ।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का नौ वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने नौ वर्ष में अभूतपूर्व कार्य किए है। उन्होंने व्यापार हित में अनेकों कार्य किए। व्यापारियों की सुविधा के लिए टैक्स सरलीकरण की दिशा में काम किया है जीएसटी लाकर अनेकों प्रकार के टैक्स खत्म किए। नए व्यापार और उद्योग शुरू करने में विभिन्न प्रक्रिया को सरल कर कई प्रकार की जटिलता को दूर किया। कोरोना के समय में जहां विश्व की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आई, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे तेज गति वाली अर्थव्यवस्था देश बना। आज देश विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। सरकार ने व्यापारियों को अनेक सहूलियत दी है, जिसके परिणाम सबके सामने हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सुशासन आया है और गुंडाराज खत्म हुआ। व्यापारी आज बिना किसी भय के अपना व्यापार कर रहा है, जबकि 2017 से पहले आए दिन लूट,डकैती, हत्याएं होती थी। महिलाओं का घरों से निकलना सुरक्षित नहीं था। संतोष मद्धेशिया ने कहा कि हमारी सरकार ने दिखाया कि सेवा कार्य कैसे होते हैं। इस दौरान अभिजीत कुमार सिंह, बृजेश मिश्रा, नगीना पांडे, अनिल पांडे एडवोकेट,ओमप्रकाश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…