News Addaa WhatsApp Group

अंतर प्रांतीय पशु तस्करों के चंगुल से छः प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं को कप्तानगंज पुलिस ने कराया मुक्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 24, 2024  |  6:00 PM

66 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अंतर प्रांतीय पशु तस्करों के चंगुल से छः प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं को कप्तानगंज पुलिस ने कराया मुक्त
  • पिकप वाहन, टाटा नेक्सान कार व अवैध शस्त्र के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले की कप्तानगंज पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्यवाही में एक माल वाहक पिकप से छः राशि प्रतिबंधित पशुओं को तस्करो के चंगुल से उस समय मुक्त कराने में सफल हुई है,जब तस्कर उसे बिहार लेजाने के फिराक में जुटे थे। तस्करी टीम में शामिल एक महिला अभियुक्त भी दबोची गई है।

आज की हॉट खबर- खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की...

मिली जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी पेट्रोल पम्प से बोदरवार की तरफ दो सौ मी0 आगे पुल के पास से थाना कप्तानगंज व साईबर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक पीकअप वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही छः राशि गोवंशीय पशुओं तथा अवैध शस्त्र व अपराध में प्रयुक्त टाटा नेक्सान कार वाहन संख्या (UP 57 BQ 5274), गोवंशो को काटने व लादने के कुछ उपकरण, अपराध में प्रयुक्त तीन अदद एण्ड्राएड मोबाईल फोन तथा अपराध से अर्जित कुल पांच हजार रूपये की बरामदगी की हुईं है।

पुलिस की पूछताछ में यह तथ्य सामने आया की उपरोक्त गैगं एक शातिर पशु तस्कर गैंग है जो बिहार के पश्चिमी चम्पारण में तमकुहा क्षेत्र से रात्रि में हारून पुत्र नसीम साकिन तमकुहा थाना धनहा पश्चिमी चम्पारण बिहार की महिन्द्रा पिकअप लोडर BR22GC3547 से गोरखपुर हेतु गौवंशो को लदवाने के लिए चलते है तथा पुलिस की चेकिंग से बचने व उक्त अपराध को सफल बनाने के लिए एक टाटा नेक्सान UP57BQ5274 को लाइनर के रूप में उक्त पिकअप से कुछ किलोमीटर आगे रास्ता क्लियर हेतु सूचना देने हेतु साथ साथ चलते है तथा उपरोक्त पिकअप महिन्द्रा में रोजिद अंसारी व 02 अन्य व्यक्ति निवासीगण धनहा पश्चिमी चम्पारण बिहार बैठते है तथा अपने पास अवैध तमंचे व कारतूस भी रखते है ताकि घेराव होने पर इनका उपयोग फायरिंग कर बचा जा सके तथा टाटा नेक्सान लग्जरी उपरोक्त गाडी में नजमा पत्नी नूरमोहम्मद , प्रमोद राम पुत्र रघुनाथ के साथ बैठकर उक्त पिकअप को लाईनर के रूप में रास्ता क्लियर कराती है तथा महिला होने के नाते उसपर कोई शक भी नही करता है आपस में परिवह के रूप में गौवंशो को बिहार ले जाने में उक्त बरामदा मोबाईलो से आपस में सम्पर्क में रहते है तथा उपरोक्त गैग द्वारा बिहार पश्चिमी चम्पारण से गौवंशो को बिहार कटवाने हेतु गोरखपुर जिले से पिपराईज होते हुए कप्तानगंज, रामकोला , पडरौना, बांसी से तमकुहा बिहार ले जाकर गौकशी कराते है और इस अपराध से अवैध धन अर्जित करते है पूर्व में उक्त अपराधो से अर्जित किये गये धन से ही अभियुक्ता नजमा द्वारा कुशीनगर पडरौना स्थित छावनी में स्थित सिमेण्ट फैक्ट्री के पास जमीन लेकर अवैध धन से मकान बना लिया तथा इस गैग को चलाने में सक्रिय भागिदारी निभाती है तथा उपरोक्त आपराधिक कृत्यो से अर्जित अवैध धन से इन लोगो द्वारा धनहा निवासी हारून पुत्र नसीम के नाम से महिन्द्रा पिकअप व लग्जरी टाटा नेक्सान उपरोक्त गाडी को खरीदा गया है।

यहां बताना चाहूंगा की इस सराहनीय कार्य में शामिल पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा पन्द्रह हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है।

इस सफलता को पाने में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त थाना साइबर मय टीम, थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार थाना कप्तानगंज मय टीम की भूमिका सराहनीय रही हैं।

संबंधित खबरें
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking