News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया क्रिसेंट स्कूल के दूसरा स्थापना दिवस

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 8, 2023  |  6:36 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया क्रिसेंट स्कूल के दूसरा स्थापना दिवस

कप्तानगंज/कुशीनगर। क्रिसेंट स्कूल के दूसरा स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। छात्रों के जीवंत प्रस्तुति से उपस्थित जन मानस भाव विभोर हो गए।इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों सहित कई जने प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मंगलवार को सायं क्रिसेंट स्कूल के दुसरे स्थापना दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व गौ सेवा आयोग के उपाध्याय अतुल सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सरस्वती वंदना से प्रारम्भ किया गया, तथा गंगा यमुना तहजीब पर आधारित हनुमान चालीसा व ख्वाजा मेरे ख्वाजा की प्रस्तुति में दर्शकों को भाव विभोर हो गये। वहीं वरिष्ठ कक्षा के छात्र छात्राओं ने शिव ताण्डव का संजीव मंचन ने दर्शकों में भक्ति भाव जागृति कर दी। इस प्रकार कार्यक्रम एक से बढ़कर कर एक देर रात तक चलता रहा। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विश्व प्रसिद्ध जादूगर आदित्य रैना के जादू ने ऐसा जादू बिखेरा कि लोग अचम्भित हो ठहाके लगाते रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक व साहित्यक कार्यक्रमों से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। वहीं पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकीय अध्य्यन के साथ साथ सांस्कृतिक एवं खेल कूद भी जरूरी है। उससे छात्रों के अन्दर एक आत्म विश्वास जागृत होता है। इस क्रम में गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि यह विद्यालय इतने कम समय में इस मुकाम तक पहुंचा है बड़ा ही प्रशंसनीय है। मैं इस विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं कि निरंतर प्रगति की ओर बढ़ता रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद हसीब ने सभी आंगुतकों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद शबीब,सिफा फातिमा, खुर्शीद आलम सोनू खेतान, रामानुजन मिश्रा,अनिल खट्टर आकाश चंद्रा,अजय राव, दिवाकर गोंड, बैजनाथ गुप्ता, बैजनाथ कसौधन,आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। तथा कार्यक्रमों में छात्र आदिल,रिहान अली,रितेश मद्धेशिया,मो जैन,अदिति कुशवाहा, दिव्यांश पाण्डेय,रुक्मणी पाण्डेय,शिवम चौधरी,अस्मिता यादव,समा सिद्दीकी वैष्णवी राय,काजल सिंह,आराध्या दुबे आर्य पाण्डेय,अर्पित वर्मा, तान्या पटेल,शीतल सिंह,खुशबू यादव,शुभम गौड़,आशुतोष आदि छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking