News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: मुकदमा वापस कराने की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन।

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 23, 2021  |  2:27 PM

619 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: मुकदमा वापस कराने की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन।

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विकासखंड कप्तानगंज के 76 गांव के रोजगार सेवकों ने रोजगार सेवक कमलेश कुमार गुप्ता कि ऊपर दर्ज मुकदमें के वापसी को लेकर कप्तानगंज ब्लाक मुख्यालय पर 2 घंटे तक प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी को सौंप कार्यवाही की मांग की।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

गुरुवार को विकास खंड के सभी रोजगार सेवक कप्तानगंज ब्लाक मुख्यालय पर एकत्रित हुए और 2 घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश गुप्ता ग्राम रोजगार सेवक/ मनरेगा कर्मी संगठन के लोकप्रिय नेता हैं और समय-समय पर उनकी मांगों को पूर्ति के लिए सोशल साइट व आंदोलन के माध्यम से बेवाकी से आवाज उठाते रहते हैं। सरकार के कुछ अधिकारी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

रोजगार सेवक कमलेश कुमार गुप्ता द्वारा कुछ दिनों पूर्व सोशल साइट पर सरकार को सचेत करते हुए अधिकारियों के साजिश के संबंध में लिखा गया था।

जिसका संज्ञान लेकर अपर मुख्य सचिव एसीएस ग्राम विकास विभाग द्वारा दिनांक 21 सितंबर को जिलाधिकारी कुशीनगर को पत्र निर्गत करके मुकदमा दर्ज कराने के साथ सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

जिस के क्रम में 22 सितंबर को कमलेश कुमार गुप्ता के विरुद्ध थाना रामकोला में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है और सेवा समाप्ति की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

जिसका संगठन घोर निंदा करता है। अगर उक्त ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता निवासी ग्राम पंचायत अमडरिया विकासखंड रामकोला के विरुद्ध अपर मुख्य सचिव एसीएस ग्राम विकास उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पंजीकृत मुकदमा को वापस लेने तथा सेवा समाप्ति की कार्यवाही पर रोक नहीं लगाया गया तो संगठन प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

मांगों का ज्ञापन लेने के बाद से खंड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने कहा उक्त मांगों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। इस आश्वासन पर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन 2 घंटे बाद समाप्त हुआ।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बृजेश कुमार यादव मृत्युंजय सिंह सूर्यनारायण सरिता यादव गीता यादव संगीता यादव नगीना देवी नर्सिंग धर्मेंद्र अरुण कुमार सिंह रवि शिवेंद्र निषाद अशोक मिश्रा अमरजीत प्रसाद घनश्याम प्रसाद गुप्ता रामशरण प्रजापति वृंदा देवी संतोष कुमार सिंह अशोक साहनी जितेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking