News Addaa WhatsApp Group

कसया: भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मांड के प्रथम इंजीनियर- अजित तिवारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 17, 2022  |  8:53 PM

502 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मांड के प्रथम इंजीनियर- अजित तिवारी
  • विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर दीक्षांत समारोह आयोजित

कसया/कुशीनगर। गौतम बुद्ध आईटीआई कसया कुशीनगर के प्रांगण में आज विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की...

आयोजित समारोह में पिछले वर्ष के पास हुए छात्रों को अंकपत्र वितरण किया गया तथा अगस्त 2022 परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम तीन छात्रों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अजीत कुमार तिवारी ने भगवान विश्वकर्मा जी को ब्रह्मांड का प्रथम इंजीनियर बताया और मेडल पाए छात्रों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और कहा कि ये शिल्पी समाज और देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके त्याग और समर्पण से सीख लेने को कहा। विशिष्ट अतिथि अभय प्रताप सिंह ने कहा कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती और सभी को आशा के अनुरूप प्रदर्शन करने के कारण ही समाज में विशिष्ट उस्थान मिलता है। अध्यक्षता गौतम बुद्ध आईटीआई के प्रधानाचार्य व कुशीनगर प्राइवेट आईटीआई एसोसिएशन के सचिव रविंदर यादव ने किया। अतिथियों का परिचय और संचालन नन्हे कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर रघुवीर कश्यप, विक्रम, भरत आदि छात्र मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking