कसया/कुशीनगर। पर्यावरण सेवा संस्थान नई दिशा द्वारा गुरुवार को पडरौना विकास खंड के खुदुरा ग्राम सभा में रविन्द्र प्रसाद भट्ट की स्वर्गवासी पत्नी श्रीमती लाल बीबी देवी की स्मृति में पौधरोपण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिजनों व उपस्थित लोगों द्वारा आम व महोगनी के पौधे लगाये गये एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
पौधरोपण करते पुण्यात्मा के पुत्र पत्रकार आर० के० भट्ट ने कहा कि माँ का प्रकृति से सहज लगाव था और उनके द्वारा लगाये गये कई पौधे आज भी हम सबके मध्य हैं। ऐसी प्रकृति प्रेमी माँ की स्मृति में पौधरोपण करना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने नयी दिशा द्वारा लोगों की स्मृति में कराये जा रहे पौधरोपण अभियान की सराहना भी की और कहा कि सभी को पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित इस अभियान से जुड़कर अपने प्रिय जनों की स्मृति में पौधरोपण करते हुये पौधे को संरक्षित करना चाहिए। परिजनों ने पुण्यात्मा की स्मृति में लगाये गये सभी पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर अभिषेक भट्ट, राजेश भट्ट, अतुल भट्ट, प्रतिभा भट्ट, पूजा भट्ट, सुनीता भट्ट, कविता भट्ट, रुपा भट्ट, नम्रता भट्ट, प्रज्ञा भट्ट, विनायक, हर्षिता, भोले, आकृति, प्रतीक, आद्विक, अंश, अंशिका, ऋषभ, गुनगुन, आर्यन व नयी दिशा सचिव डॉ० हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…