News Addaa WhatsApp Group

कसया पुलिस ने चलाया साइबर क्राइम जागरुकता अभियान

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 15, 2022  |  5:28 PM

614 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया पुलिस ने चलाया साइबर क्राइम जागरुकता अभियान

कसया/कुशीनगर। कसया पुलिस ने बुधवार को साइबर क्राइम जागरुकता अभियान के क्रम में लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरुक किया,पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में कसया पुलिस ने गांधी चौक,पडरौना रोड, देवरिया रोड और कसया तहसील परिसर समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से बात कर उन्हें साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया,कसया पुलिस ने आमजनमानस को साइबर अपराध जैसे-सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, एलर्ट कार्ड बदलकर होने वाले फ्रॉड , डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, बायोमैट्रिक फ्रॉड, यूपीआई सम्बन्धी फ्रॉड, फोन काल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, पालिसी, चिट फण्ड,लाटरी का लालच देकर होने वाले फ्रॉड , सामान खरीदने व बेचने से सम्बन्धित फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर उनके बचाव के उपाय सुझाए।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

इस दौरान साइबर अपराध को लेकर लोगो को जागरूक करते हुए एसआई विवेक पांडेय ने बताया कि आनलाइन जाब,क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल प्राप्त कर भी साइबर ठग खातों से रुपये उड़ा रहे है,उन्होंने अपील किया कि लोग झूठे प्रलोभन से बचें।यदि इसके बावजूद साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 पर काल करें,गृह मंत्रालय भारत सरकार ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 को बदलकर 1930 कर दिया है,साथ ही बताया की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज करवा सकते हैं।श्री पांडेय ने आगे लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आपके मोबाइल पर आए ओटीपी या एटीएम पिन को किसी के साथ शेयर न करें, फर्जी जाब के आफर्स से भी सावधान रहें, असत्यापित लिक पर क्लिक न करें, इंटरनेट मीडिया पर अज्ञात लोगों से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी आनलाइन साझा करते समय सावधानी बरतें, किसी भी झांसा या प्रलोभन देने वाले हाईपर लिक/वेबलिक्स/यूआरएल को न खोलें, क्योंकि ये आपकी निजी व वित्तिय जानकारियों को लीक कर सकते है।

एसआई विवेक पांडेय ने बताया कि लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए लगातार लोगो को जागरूक किया जा रहा है। लोगों की जागरूकता से ही साइबर ठगों को मात दी जा सकती है।इस दौरान कांस्टेबल अभिषेक,संजय, विशाल आदि पुलिस कर्मियों के ‌अलावा सुनील मद्घेशिया, विजय मद्घेशिया, अमरदीप गुप्ता, प्रखर मिश्र, प्रबल मिश्र, सुहैल अंसारी, सिद्घार्थ वर्मा, संतोष समेत लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking