कसया/कुशीनगर । वियतनामी सैलानियों के एक दल ने कुशीनगर पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ कोविड के दौर से उबरने की खुशियां साझा की। बच्चों से संवाद किया। उन्हें उपहार दिया और उनके शैक्षिक क्रियाकलापों को देखा। बच्चों ने अपनी बनाई पेंटिंग सैलानियों को भेंट किया।
वियतनामी बौद्ध धर्म गुरु मिस फाम थि येन के नेतृत्व में वियतनामी दल कुशीनगर आया हुआ है। दल कुशीनगर स्कूल में बच्चों से मिलने गया। स्कूल के शिक्षकों समेत इस दौरान भिक्षु नंदिका, भिक्षु अशोक, दिनेश यादव, अभिषेक यादव, सुनील , कुलदीप आदि ने सैलानियों का स्वागत किया। सैलानियों ने बच्चों से मुलाकात की व गतिविधि देखने की इच्छा जताई तो शिक्षकों ने स्कूल में चल रही चित्रकला प्रतियोगिता दिखाई। शिक्षकों ने सैलानियों को बच्चों के शैक्षिक विकास में चित्रकला का महत्व बताया। सैलानियों ने राजन , गायत्री, सुशील, आशिक, सत्यशील, इंद्रजाल, श्वेता, सलोनी, शिवांगी आदि की पेंटिंग देखी और सराहना की। सैलानियों ने बच्चों को उपहार वितरित किए। मिस येन ने बताया कि दो सालों के बाद अपने आराध्य की भूमि पर आकर वह अभिभूत हैं। आराध्य से हम लोगों ने प्रार्थना किया है कि पुनः धरा पर कोई महामारी न आए। हमें बच्चों से बेहद लगाव है। इनसे मिलकर बहुत खुशी हुई है।
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…